INDORE. चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 08:06 बजे से 09:32 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 18 मार्च का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……
मेष – मेष राशि के जातकों को प्रॉपर्टी संबंधी विचार विमर्श नहीं करना चाहिए तथा अपने सुझाव सही समय आने पर ही कहना चाहिए उचित रहेगा। व्यर्थ की चर्चाओं से बचना लाभकारी सिद्ध होगा। ॐ श्री गणेशाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का समय ऊर्जा भरा होगा तथा हाथ में लिए कार्य संपन्न होंगे, अपने वाकपटुता की क्षमता से विशिष्ट कार्यों को पूर्ण करने में सक्षम होंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 2
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज खुशनुमा पल बीतेगा तथा व्यस्तता होने पर भी सभी काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4
कर्क – कर्क राशि के जातकों को करियर के लिए उचित मार्गदर्शन लेना चाहिए और भ्रमित नहीं होना चाहिए। अनावश्यक कार्यों में लिप्त न हो तथा समय पर अपना कार्य करें। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 6
सिंह – सिंह राशि के जातकों को स्वयं पर ज्यादा भरोसा रखना चाहिए तथा किसी अनजान व्यक्ति से राय मशवरा नहीं करना चाहिए उचित रहेगा। मन की बात किसी को ना कहें तथा अपने लोगों के साथ समय व्यतीत करें लाभ होने के योग रहेंगे। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आपने किसी परिचित के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं एवं निर्धारित गतिविधियों में रूझान बढ़ेगा तथा व्यापार को लाभ की स्थिति तक पहुंचने में समर्थ होंगे। ओम माधवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 9
तुला – तुला राशि के जातकों की मुलाकात किसी प्रबुद्ध के व्यक्ति से हो सकती है, जो आपकी भविष्य की योजना को सुदृढ बनाएंगे तथा आपका सही मार्गदर्शन करेंगे। मांगलिक आयोजनों में जाना भी लाभकारी सिद्ध होगा। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक आज किसी घटना से भयभीत हो सकते हैं तथा भय और शंका के कारण निर्णय लेने में अक्षम रहेंगे। अनावश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तथा स्कूल एवं कार्यालय संबंधी कार्य संपन्न होने के योग रहेंगे। आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 7
मकर – मकर राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी तथा जिसमें अधिक खर्च हो सकता है, जिससे परेशान हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में जुटे रहेंगे एवं अपने जरूरी काम होने में समस्याएं आ सकती हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातक मानसिक संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे तथा अपने व्यापार को सही दिशा में ले जाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता हासिल होगी। कारोबार की वृद्धि होने के योग हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 4
मीन – मीन राशि के जातक अपने करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे तथा आर्थिक बढ़ोतरी को लेकर निवेश के लिए आगे आएंगे परंतु सगे संबंधियों का सहयोग न प्राप्त होने से रूकावटों का सामना करना पड़ेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं 6