BHILAI. भिलाई के सेक्टर 10 जोनल मार्केट में कल रात आगजनी का सामना सामने आया है। यहां स्थित फोटो स्टूडियो में देर रात भीषण आग लगी। स्टूडियो से उठते धुएं को देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन दुकान के भीतर रखा सारा सामान जल कर खाक हो चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 के जोनल मार्केट स्थित शुभम जायसवाल के फोटो स्टूडियो में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन के टीम रात 3 बजे घटनास्थल पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। स्टूडियो संचालक शुभम ने बताया कि स्टूडियो में लाखों के 2 कैमरे रखे हुए थे। स्टूडियो में रखा सारा सभी सामान, आलमारी में रखा कैश भी जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।