INDORE. चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:28 बजे से 13:48 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 27 दिसंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों का धार्मिक मामलों में रूझान बढ़ेगा तथा सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। आज कोई पद प्रतिष्ठा मिल सकती हैं तथा नए प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्नता की ओर जा सकता है। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा तथा आपके द्वारा लिए गए फैसले सही साबित होंगे। घर परिवार में आपका पद बढ़ेगा तथा प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होने के योग रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें पूर्ण ग्राम।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने निजी व्यवसाय में ध्यान देना चाहिए तथा व्यर्थ की बातों में नहीं लगना चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। बाहर जाने से पूर्व अपने सभी काम निपटा लेंगे तो उचित रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग सिल्वर एवं शुभ अंक 2
कर्क – कर्क राशि के जातकों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है तथा आंतरिक रूप से आए हुए भय को मुक्त करने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात करें सही मार्ग मिलेगा। ओम नारायण नमः का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 7
सिंह – सिंह राशि के जातकों को सरकारी मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए तथा अपने कागजों की पूर्ण देखरेख करनी चाहिए। मन लगाकर किया गया कार्य संपन्न होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा, जिससे आपको व्यापार में लाभ कम दिखेगा परंतु शाम होते-होते आपको आर्थिक थोड़ा लाभ हो सकता है तथा पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी एवं घर का सुधार होगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 5
तुला – तुला राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए तथा कोई बड़े फैसले लेने चाहिए। बड़े राजनेताओं से मुलाकात करना लाभकारी हो सकता है तथा नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार बन सकते हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 2
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में सावधानी बरतनी चाहिए तथा अपने प्रेमी से मधुर व्यवहार रखना चाहिए अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। बाहर जाने से पूर्व अपनी सामान को चेक करें। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 9
धनु – धनु राशि के जातकों को अपने द्वारा लिए गए कर्ज को निपटाना चाहिए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा बाहर खाने से बच्चे, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। और महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 1
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने सिद्धांतों पर चलना चाहिए एवं किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए उचित रहेगा। सोच विचार करें ही किसी को उधार देवे, अन्यथा पैसा रख सकता है। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 4
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का नजदीकी मित्रों से विवाद हो सकता है तथा घर परिवार में भी कोई बात बिगड़ सकती है सावधान रहें। रहन-सहन का ध्यान रखें तथा उचित वार्तालाप करें ठीक रहेगा। ओम विष्णवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 5
मीन – मीन राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने को मिलेगा तथा अपने परिवार के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा जो आपके मन को थोड़ा ताजा बनाएगा। व्यापार की स्थिति अच्छी बनेगी धन लाभ होगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 8