BHILAI. भिलाई में कल यानी 5 अक्टूबर को मंगल वाटिका कोहका रोड कुरूद में ब्राह्मण मित्र मंडल भिलाई दुर्ग द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया है। गौक्लेश तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मुख्य वक्ता डॉक्टर राम किशोर मिश्रावैदिक, अमरनाथ त्यागी, डॉक्टर सोमनाथ द्विवेदी, प्रभु नाथ मिश्र, अध्यक्ष सरयु पारीण ब्राह्मण समाज, सुश्री भावना पांडे, अध्यक्षा प्रेस क्लब भिलाई, अजीत सिंह छत्रीय कल्याण सभा भिलाई, राम अचल पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें भारत वर्ष का मानचित्र रंगोली बनाई गई जिसके चारों ओर 301 दिए जलाए गए। इस दौरान विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोचार श्लोक द्वारा पढ़ा गया।सभी अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राम मिलन दुबे द्वारा अध्यक्षीय संबोधन किया गया एवं दीपावली मिलन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि दीप पर्व हम सभी को मिलजुल कर रहने की सिख देता हैं। हमे भेदभाव, कटुता, को दूर रख के भाईचारे के साथ मेल मिलाप से रहना चाहिए। आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं।

इस अवसर पर प्रभु नाथ मिश्र राजमणि दुबे, रामबिहारी मिश्रा, सोमनाथ दीवेदी, ने भी संबोधित किया, मुख्य अतिथि डॉ राम किशोर मिश्रा ने कहा कि हम सभी ब्राह्मण धर्म का पालन करें और वेद, शास्त्रों का अध्ययन करें। सनातन धर्म को बचाने और विरोध करने वालो को करारा जवाब दे। जो यह मानते है कि, सनातन धर्म ऐसा वैसा हे उनको यह बता दें कि सनातन धर्म की रक्षा करते हुए हम कार्य कर रहे हैं। घर घर गीता पाठ, सुंदर काण्ड, गायत्री मंत्र पाठ हो यह सुनिश्चित करना चाहिए और समाज के हर जाति, पंथ को इससे अवगत कराते हुए चले, हमारे ऋषि मुनियो ने समाज कल्याण की दिशा में कार्य किया और धर्म हमारी रक्षा करते हैं। सभी त्योहार, पर्व के पीछे एक संदेश छिपा है एकसूत्र मे बांध कर सभी लोगों को लेकर चलना, सभी को सम्मान देना चाहे वह किसी भी जाति, पंथ धर्म का हो। वेद शास्त्र भी यही कहते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन,सर्वे संतु, निरामय का की पंक्ति हमे यही संदेश देती है। इसका हम पालन करे परम पिता परमेश्वर ने भी हम इस पृथ्वी मे अच्छे कर्म करने हेतु भेजा है।
कार्यकर्म मे साहित्यकार अमरनाथ त्यागी ने भी विस्तृत रूप से बताया कि जो चार वर्ण व्यवस्था है सभी का अपना कार्य क्षेत्र है।सभी एक माला के मोती है सभी की एक दूसरे से जरूरतें है। मोती माला भी एक साथ गुथी हुई सुंदर दिखती है बिखरने पर सुंदरता नही होती। इस लिए एक रहे, वेद,शास्त्र, धर्म, ज्ञान के बारे में बताते हुए उन्होंने दीप महत्व,सामाजिक चेतना के बारे मे जानकारी दी और दीप पर्व की शुभकामना दी। ब्राह्मण मित्र मंडल को सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी ।

इस अवसर पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवम भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डे भी कार्यकर्म के अंत मे पहुंचे। उन्होंने सभी लोगों से प्रत्यक्ष भेट की और दीपावली मिलन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर ब्राह्मण मित्र मंडल ने उन्हें पुष्प हार पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज की व्यवस्था भी थी।

महेश तिवारी सह संयोजक ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर चरण पांडे, चंद्र शेखर पांडे, राम बिहारी मिश्र, उमेश शुक्ला, राज मणि दुबे,गुरु प्रसाद तिवारी, सुदेश मिश्रा, रघु नाथ उपाध्याय, डी पी मिश्रा, सुभाष चन्द्र पांडे, जे एन तिवारी, उर्मिला उपाध्याय, बाबू लाल शर्माईश्वर चंद्र त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, विमला पांडे,रमेश शर्मा , सरोज चौबे, रीता शुक्ला, रागनी झा, पूनम मिश्रा पूजा तिवारी, आई पी मिश्रा, अवधेश पांडे, एस एस तिवारी, सोमेश त्रिवेदी, विवेक शर्मा, पंडित रोशी त्रिपाठी, मयंक चतुर्वेदी, अजय शंकर तिवारी, यश तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी, मृदुला शुक्ला, रिचा शुक्ला, प्रेमा मिश्रा, प्रवीण पाण्डेय, विजय तिवारी, संजय मिश्रा, कमल शुक्ला, नितेश मिश्रा, अखिलेष तिवारीकुणाल शुक्ला,अशोक उपाध्याय, रवि कांत उपाध्याय, शशांक मिश्र, प्रभात मिश्रा, अरविन्द तिवारी, आरती मिश्रा, सविता शुक्ला, अमित कुमार दुबे आनन्द मिश्रा, अंजन दिवेदी, विनोद पांडे अतुल मिश्रा, परमहंस तिवारी, सीमा मिश्रा, गुड़िया तिवारी,राम किनकर मिश्रा, रागिनी पांडे, अभिषेक पांडे, अभी तिवारी, बबलू पांडे, दिनेश शर्मा विनय पांडे, प्रदीप पांडे,स्वीटी कौशिक, प्रमिला दुबे, चेतन शर्मा सरोज सिंह, अभिष्क शुक्ला डी पी सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, पापू शर्मासमीर पाठक सेजल पांडे, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




































