BILASPUR.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में कई नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया। अब इस कड़ी में कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल को भी पार्टी की तरफ से नोटिस दिया गया है।
बता दें, कांग्रेस पार्टी इस बार चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों को करने वाले पार्टी के सदस्य व पदाधिकारियों पर सख्ती बरत रहा है। जिसमें पहले महापौर रामशरण यादव को नोटिस के बाद निष्कासित किया गया। वहीं अब अशोक अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। अशोक अग्रवाल पार्टी वरिष्ठ सदस्य व कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री है।
प्रदेश अध्यक्ष को मिली थी शिकायत
कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को मिली थी। जिसके बाद प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की ओर से नोटिस जारी किया गया है। पार्टी से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि तखतपुर के चुनाव में आप पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त है। ऐसा संज्ञान में आया है। इसी वजह से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।