BHILAI. युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने विश्वास यात्रा शुरू की है। अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के विषय में जनता के समझ अपनी राय ले रहे है। वहीं इस विश्वास यात्रा में उनको माताओं का आशीर्वाद तो बहनों का खूब स्नेह मिल रहा है। लगातार विश्वास यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को दूर करने की बात भी कह रहे है।
बता दें, भिलाई नगर से युवा विधायक देवेन्द्र यादव को कांग्रेस ने पुनः भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। ऐसे में उनके किए गए कार्यों की जनता सराहना तो कर रही है। साथ ही जनता के बीच विश्वास यात्रा के माध्यम से पहुुंचकर आने वाले समय के कार्यों की योजना बना रहे है। इनकी विश्वास यात्रा 25 अक्टूबर से शुरू हुई है। जिसके माध्यम से 5 साल के कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है।
कार्यों की सराहना कर रही जनता
विधायक देवेन्द्र यादव ने विधायक के रूप में जनता का आशीर्वाद कम उम्र में ही हासिल कर लिया। जिसके चलते विश्वास यात्रा में उनका स्वागत किया जा रहा है। वहीं उनके द्वारा किए गए शिक्षा, खेल, स्कूल, लाइब्रेरी आदि के निर्माण की भी खूब सराहना मिल रही है।
विश्वास यात्रा पहुंची खुर्सीपार
विश्वास यात्रा खुर्सीपार पहुंची जहां पर युवा विधायक का खूब स्वागत किया गया। यहां पर उनके कार्यों की सराहना भी हुई। माताओं व बहनों स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ता व समर्थक भी उनके साथ रहे। जहां भी पहुंच फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।