RAIPUR. रेल यात्रियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बिलासपुर, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आये दिन ट्रेनें रद्द की जा रही है। इस बीच SECR ने फिर एक बार छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल कर दी है।

बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर रेल मण्डल के राउरकेला स्टेशन यार्ड में कनेक्टिविटी वर्क चल रहा है। इसके चलते 2 से 14 अक्टूबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

5 ट्रेनें रद्द
– 02, 04, 09, एवं 11 अक्टूबर, 2023 को पटना से चलने वाली 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल रद्द
– 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल रद्द
– 06 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को सिकंदराबाद से चलने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल रद्द
– 03 एवं 10 अक्टूबर, 2023 को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल रद्द
– 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद -दरभंगा स्पेशल रद्द







































