BILASPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी दो लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट जारी होते ही दावेदारों में नाराजगी देखी जा रही है। बिलासपुर विधानसभा के तहत बिल्हा सीट के लिए भी प्रत्याशी का नाम सामने है। इस बार सियाराम कौशिक को मौका दिया गया है। जिसके चलते पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला भी मायूस हो गए है। वहीं समर्थक अब भी उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग पार्टी से कर रहे है।
बता दें राजेन्द्र शुक्ला को वर्ष 2018 में बिल्हा सीट से टिकट दिया गया था। बीजेपी के धरमलाल कौशिक व कांग्रेस के राजेन्द्र शुक्ला थे। वहीं वर्तमान में कांग्रेस के प्रत्याशी सियाराम कौशिक जेसीसीजे से उम्मीदवार थे। जिसमें धरमलाल के बाद राजेन्द्र शुक्ला को ही पसंद किया गया। समर्थक उम्मीद जता रहे थे कि इस बार टिकट मिलता तो जीत तय ही माना जा रहा। ऐसे में राजेन्द्र शुक्ला के समर्थक टिकट न मिलने से नाराज है।
मजबूत दावेदार है राजेन्द्र शुक्ला
कांग्रेस पार्टी के पूर्व उम्मीदवार टिकट के दावेदारों की सूची में सबसे ऊपर माने जा रहे थे। बार-बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर दावेदारी की मांग भी कर रहे थे। लेकिन उन्हें इस बार मौका नहीं दिया गया।
भावुक हो गए समर्थकों के सामने
कंग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला के दिल्ली से वापस लौटने के बाद समर्थक उनसे मिलने पहुंचे। जहां टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बात करते-करते भावुक हो गए।
वर्तमान प्रत्याशी ने काटे थे कांग्रेस के वोट
समर्थक टिकट न मिलने से आक्रोशित है। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले से नाराज भी है। उनका कहना है कि 2018 चुनाव में कांग्रेस जीत जाती अगर सियाराम ने जेसीसीजे से चुनाव न लड़ा होता। लेकिन उनके चुनाव लड़ने से कांग्रेस का वोट उन्हें मिला था।