BHILAI. भिलाई के उतई थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरमाद हुआ है। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला है। बता दें महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बताया जा रहा है कि महिला 03 बच्चों की माँ थी और वह अपने पति से अलग रहती थी। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर राम जानकी राइस मिल के पास मिला है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
उतई थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि उतई के आदर्श नगर के पास आज सुबह एक महिला की खून से सनी लाश मिली है। पुलिस ने मृतका की पहचान उतई आदर्श नगर निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में की गई। मृतक जमुना के तीन बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रहती थी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात 08 बजे वह घर से निकली थी रात में काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। वहीं आज सुबह करीब 06 बजे के आसपास लोगों ने राइस मिल के पास जमुना की लाश देखी।
अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस का कहना है कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।