BHILAI. छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इस बीच राजनीतिक पार्टियों में कार्यकर्ताओं का फेर बदल शुरू हो गया हैं। दरअसल भिलाई भाजपा के सक्रिय सदस्यों और वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी के सैकड़ों युवाओं ने हरेली पर्व पर भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थामा है।
दुर्गा मंदिर वार्ड से इन युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
बता दें, दुर्गा मंदिर वार्ड के युवा टीम में संदीप साहू, सूर्य चौधरी, प्रशांत कुमार, राजीव सिंह, शंकर चौधरी, राकेश वर्मा, सूरज म्हाते, विकाश चौधरी, चंचल चौधरी (मिथुन), रवि कृष्णा, आदि कनोजिया, शुभम कनोजिया, उदय, श्रीणु, वनीश, आशिन अली, ललित कुमार, घुपतेश चौधरी, राहुल चौधरी, अनिकेत सहनी, हिमांशु निर्मलकर, रोहित कुमार, साहिल यादव, हर्ष कुमार, श्रवण कुमार शाह, अरविंद चौधरी, राजेश शाह, सुजल, अरविंद, कृष्णा, क्रिश, वेदांत साहू, सुजीत राय छतरी, कुंदन भास्कर, शंकर दयाल सिंह, जीतू कुमार, पुष्कर सिंह राजपूत, कुलदीप पासवान, कामरान अहमद, अंकित साहू, रोहन साहू, पुलकित कुमार ने कांग्रेस का दामन थामा है।
क्षेत्र में हुआ चौतरफा विकास
वहीं वार्ड 40 छावनी भाजपा के करीब 40 ऐसे सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा जो कई सालों से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं। इस पर कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने कहां की भाजपा की नीति शहर के गरीब शोषित पीड़ित जनता के हित में नहीं है। वहां उन्हें काफी घुटन महसूस हो रही थी। छावनी श्रमिक क्षेत्र में भाजपा के शासनकाल में कभी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। लेकिन अब जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और जब से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव है तब से जनता के हित और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ है।
कांग्रेस का दामन थामने वालों में रूपचंद्र हिरवानी, नूतन बघेल, लक्ष्मण साहू, विक्की सोनी, लाल सिंह साहू, विकास साहनी, राजू विश्वकर्मा, विक्रम वर्मा, राहुल देवांगन, सुनील जैना, विजय पाठक, पूरन प्रजापति, गजेंद्र साहू, विकास यादव, विनय साहू, जितेंद्र तिवारी, मनीष सोनी, नीरज पाठक, मनहरण यादव,भोला तिवारी, राजू साहू, भोला यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, रूपेश कुमार, सोनू बंजारे, मनीष साहू, मदन देवांगन, तब्बू विश्वकर्मा, ओमकार सूर्यवंशी, राजेंद्र देवांगन, घनश्याम साहू, सावन साहु, होला राम सिन्हा, टिंकू यादव, भरत साहू, लेखू साहू, ओम महाराज, कांत साहू शामिल है।
इनके अलावा महिलाओं ने भी कांग्रेस का हाथ थामा हैं, इनमें चंद्रकला वर्मा, आशा साहू योगेश्वरी साहू, सुलोचना यादव , उषा ताम्रकार, लता साहू, सरस्वती देवांगन, कुसुम साहू, चमेली, ललिता, श्यामा साहू, मंजू यादव, अनु साहू, सावित्री सिन्हा, ज्योति साहू, पूर्णिमा साहू, लता निशा आदि शामिल है।
बीते दिनों वार्ड 40/41 छावनी श्रमिक नगर में हरेली पर्व का आयोजन किया गया था। वार्ड वासियों ने मिलकर आयोजन किया था। जिसके अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव थे। उनके समक्ष लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। वहीं कांग्रेस के साथ मिल का जनहित में काम करने की शपथ ली। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को कांग्रेस प्रवेश कराया और सब का स्वागत-सम्मान किया।
इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक यादव ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार पर जो विश्वास है, वह विश्वास हमेशा बना रहेगा। हम सब का उद्देश्य प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए काम करना है। शासन की जनहित के योजनाओं को जनता तक पहुंचना है