INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 10:53 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 14 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों की व्यापार व्यवसाय की स्थिति अपने अनुरूप चलेगी तथा बाहरी गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें उचित रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को कुछ व्यपारिक समस्याएं जरूर आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहेगी। आपको किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा या भूमिका बनानी चाहिए, जिससे सफलता हासिल होगी एवं घर परिवार में सुख शांति आएगी। अपने प्रयासों का उचित परिणाम प्राप्त होगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 4
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक व्यवस्था एवं अपने प्रयासों द्वारा प्रॉपर्टी संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। बिजनेस एवं एजुकेशन तथा नौकरी पैसे में कामयाबी हासिल होगी। नए मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपके काम की गति बढ़ेगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 5
कर्क – कर्क राशि के जातकों को प्रॉपर्टी खरीदने तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर के विवादों से छुटकारा होगा तथा पदोन्नति के योग बनेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 2
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपनी मेहनत का तथा अपनी योग्यता के अनुसार लाभ प्राप्त होगा। छोटे-मोटे कार्यों में ध्यान ना देवें बड़े प्रोजेक्ट के विषय में चल रही योजनाएं सफल होने के योग हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 4
कन्या – कन्या राशि के जातक थोड़े बीमार हो सकते हैं तथा पेट संबंधित समस्याओं से परेशान भी हो सकते हैं ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके व्यापार का स्वास्थ्य में बड़ा नुकसान कर सकती है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी भी नजदीकी व्यक्ति से बहस नहीं करनी चाहिए तथा वित्तीय मामलों में थोड़ा ध्यान देना चाहिए उचित रहेगा। आंतरिक व्यवस्था के सुधार के लिए आपको किसी प्रबुद्ध व्यक्ति या वास्तुविद से चर्चा करनी चाहिए उचित रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 6
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों के घर में संतान द्वारा कोई उपलब्धि मिलने से पारिवारिक उत्सव मनेगा तथा दोस्तों एवं करीबियों से मनोरंजक तथा बेहतरीन समय व्यतीत होने का योग रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3
धनु – धनु राशि के जातकों को अपनी कार्यप्रणाली एवं अपने स्वयं पर ध्यान देना चाहिए तथा स्वयं के निखार के लिए या अपने व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए सगे संबंधियों का सहयोग भी लेना उचित रहेगा। ओम हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 9
मकर – मकर राशि के जातक थोड़ी लंबी दूरी की यात्राओं में फंस सकते हैं, जिससे जरूरी काम छूट जाएंगे तथा आपका मन व्याकुल रहेगा। किसी बड़े अधिकारी अपने बॉस से किसी प्रकार की चर्चा ना करें विवाद हो सकता है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सिल्वर एवं शुभ अंक 6
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को जीवन में मधुरता बढ़ेगी एवं पति पत्नी के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे, जिससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा व्यापार व्यवसाय में मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 7
मीन – मीन राशि के जातकों को व्यवस्थित अपने व्यापार व्यवसाय को चलाने के लिए किसी से साझेदारी करना पड़ेगी एवं थोड़ा कर्ज लेना पड़ेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 6
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।