वायरल वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। जिसे देखकर किसी के लिए भी अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में एक महिला को ऑपरेशन रूम में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा जा सकता है। उसके मुंह से डॉक्टर कुछ निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
इसके बाद ही डॉक्टरों ने 4 फीट लंबे सांप को बाहर निकाला। यह देखकर डॉक्टर भी दहशत में आ गए और दो कदम पीछे हट गए। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया कि एक शख्स इतनी गहरी नींद में कैसे सो सकता है कि उसके मुंह में सांप घुस जाए और उसे पता भी न चले।
वीडियो को @FascinateFlix ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक महिला के पेट से सांप को निकलते देखकर आप भी हैरान रह गए होंगे। बताया जा रहा है कि महिला गहरी नींद में सो रही थी, तभी उसके मुंह में सांप घुस गया और पेट के अंदर चला गया।
Medics pull 4ft snake from woman’s mouth after it slithered down there while she slept. pic.twitter.com/oHaJShZT3R
— Fascinating Footage (@FascinateFlix) November 12, 2022
बाद में डॉक्टरों ने सांप को बाहर निकाला और चार फीट लंबे सांप को देखकर डॉक्टर्स की टीम भी हैरान रह गई। वीडियो को 19 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सो रही महिला के मुंह में सांप घुस गया
इस वीडियो को 12 नवंबर 2022 को ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया गया था। कहा जाता है कि रूस के दागिस्तान क्षेत्र के एक छोटे से गांव में यह महिला इतनी गहरी नींद में सोई थी। तभी उसके मुंह से एक सांप उसके पेट में घुस गया और थोड़ा बीमार होने पर भी वह डॉक्टर के पास गई।
डॉक्टरों ने पूरी जांच के बाद पेट से 4 फीट लंबा सांप निकाला. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पता नहीं चल सका है कि सांप जिंदा था या मरा हुआ। महिला की पहचान भी लोगों को उजागर नहीं की गई है। कई लोगों ने कहा कि यह सांप नहीं बल्कि कोई और जीव है। वीडियो को 19 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिसमें ज्यादातर लोग आश्चर्य से भरे हुए हैं।