INDORE. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 09:53 बजे से 11:17 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 04 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को आज किसी कामकाज में अपना समय व्यतीत करना पड़ेगा तथा निजी कामों में भी अधिक समय व्यतीत होने के योग बनेंगे। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 4

फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें पेट संबंधी विकार अधिक बढ़ेंगे। संतान को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं तथा उनके लिए नए प्रयास भी कर सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने द्वारा दिया कर्ज को लेकर थोड़ी चिंताए बढ़ेंगी। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं जहां आपको लाभ होगा। राजनीति क्षेत्रों में भी खासा रुझान बना रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभ अंक 7
कर्क – कर्क राशि के जातकों को नए विचारों तथा नई परिवेश में रहने को मिल सकता है तथा किसी ग्रामीण क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद होगी। वाहन से जुड़े हुए लोगों को लाभ होंगे तथा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। घर में मांगलिक आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 5
सिंह – सिंह राशि के जातकों को आज किसी अनजान व्यक्ति से धोखा हो सकता है तथा किसी भी नए व्यापारी से दूरी बनाए ठीक रहेगा। किसी धार्मिक प्रवचन एवं स्थल पर जाने से मानसिक टेंशन दूर होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज किसी मांगलिक आयोजन में जाने को मिल सकता है तथा आपने मनोनुरूप व्यंजन प्राप्त होंगे और घर का माहौल भी ठीक रहेगा तथा प्रॉपर्टी संबंधी विचार आपके सफल होंगे। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग गेरुआ एवं शुभ अंक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी भी प्रकार से आस पड़ोस से विवाद नहीं करना चाहिए ठीक रहेगा तथा घर में भी किसी प्रकार की चर्चा से बचे उचित रहेगा। पुराने मित्र के घर जा सकते हैं जहां पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 4
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को जल से दूरी बनानी चाहिए तथा किसकी अग्नि कारक वस्तुओं से भी दूरी रखना चाहिए ठीक रहेगा। वाहन का सावधानी से प्रयोग करें दुर्घटना के योग बनते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आज थोड़ी अवनति के योग बनेंगे। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 2
धनु – धनु राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी लाभ हो सकते हैं। पुरानी बीमारी से भी छुटकारा मिल सकता है। किसी अभद्र व्यक्ति से मुलाकात भी आपके लिए घातक होगी, इसके लिए किसी अनजान जगह पर जाने से बचे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातकों को इलेक्ट्रॉनिक एवं मनोरंजन से संबंधित लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ने से व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। निजी कार्यों में भी अधिक लाभ होगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को धार्मिक स्थल पर जाना तथा प्राकृतिक सौंदर्य का रसपान करना लाभकारी रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा एवं नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति होने से मन हर्षित रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभांक 4
मीन – मीन राशि के जातकों को वाहन संबंधी लाभ होंगे। माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है तथा घर में उसी के स्वास्थ्य ठीक होने से मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक आयोजन में जाना भी लाभकारी सिद्ध होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 8
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।