BHILAI. भिलाई नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य के लिए 60 करोड़ मिलेंगे। भिलाई के मेयर नीरज पाल की मांग पर चुंगी छतिपूर्ति की दर में वृद्धि करने CM भूपेश बघेल ने की घोषणा की है। इससे निकाय के राजस्व में वृद्धि होगी। साथ ही चुंगी कर 26 रुपए से बढ़कर 35 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।
आज के प्रबोधन कार्यक्रम में CM भूपेश बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं नगरीय निकाय के विकास कार्यों के लिए की है। प्रबोधन कार्यक्रम में भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास भी शामिल हुए। इसमें कई नगरीय निकायों के महापौर ने अपने निकाय क्षेत्रों में चल रहे शासकीय योजनाओं को प्रबोधन कार्यक्रम के जरिए बताया, जिसमें भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल ने भिलाई में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। इसी दरमियान चुंगी कर क्षतिपूर्ति में वृद्धि करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की। CM भूपेश बघेल ने सहजता से महापौर नीरज पाल की मांग को स्वीकार करते हुए चुंगी कर को 26 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से बनता है इसे बढ़ाकर 35 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से करने की तत्काल घोषणा की। चुंगी कर में बढ़ोत्तरी होने से भिलाई सहित अन्य निकाय के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
CM भूपेश बघेल ने भिलाई निगम में विकास कार्यों के लिए 60 करोड़ राशि देने की घोषणा की है। भिलाई के लिए जो घोषणाएं की गई है उनमें प्रमुख रूप से भिलाई में विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग जोन बनेगा, सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खुलेंगे, रीपा की तर्ज पर भिलाई में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क तैयार होगा, शहरी महिला आजीविका केंद्र आरंभ होगा, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।