BHILAI.भारतीय जनता पार्टी (BJP) भिलाई जिला द्वारा पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठन की रीति, नीति और संस्कृति से अवगत कराने तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी कड़ी में आज भिलाई नगर निगम के सुपेला क्षेत्र के वार्ड- 17 में भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में महिलओं की बैठक हुई। इसमें बीजेपी की रीति, नीति, सिद्धांत, संस्कृति और कार्य पद्धति की बारीकियों से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा 2023 और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान किया गया। भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, वार्ड पार्षद भोजराज सिन्हा का सम्मान भी किया गया।

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बैठक को संबोधइथ करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं के साथ छल करके छत्तीसगढ़ में सत्ता हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल की झूठी कसम खाकर महिलाओं से शराब बंदी का झूठा वादा करके जनमत प्राप्त किया था। उन्होंने आगे कहा कि झूठ और छल से बनी सरकार का अंत निकट है। इस वर्ष 203 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे। श्रमिक भवन में कार्यक्रम का संचालन गीता विश्वकर्मा, मंजू दुबे ने किया। इस दौरान आभार रमा श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सरला आचार्य, मिथिला खिचरिया, पुष्पलता कर, मंजू दुबे, प्रमिला दुबे, ममता भोजराज सिन्हा, शकुंतला साहनी, यशोदा निर्मलकर, सबुजा देवी, नीलम वर्मा, सईदा परवीन, बसंता खरे, रश्मि साव, मनमीत कौर, मंजू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।






































