BHILAI. भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। यहां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद तमाम कयासों पर विराम लग गया है। क्योंकि भारतीय जनता युवा मोर्चा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से भिलाई में नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं गर्म थी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के भिलाई जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने युवा मोर्चा में नए अध्यक्ष के तौर पर युवा नेता अमित मिश्रा की नियुक्ति कर दी है।

नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने जारी कर दिया है। इसमें उल्लेख है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई के जिला अध्यक्ष पद के लिए अमित मिश्रा (कैंप, भिलाई) की नियुक्ति की जाती है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा
आदेश में साथ ही ’नव नियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में भारतयी जनता युवा मोर्चा श्रेष्ठ काम करेगा और सफलता का परचम लगराएगा’ आदि बातों का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश भाजयुमो द्वारा राज्य स्तर के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई थी। इसमें करीब 50 से अधिक नेताओं, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं चर्चा है कि अभी दो सूची और जारी की जाएगी।






































