JASHPUR. जिला अस्पताल जशपुर से चौंकाने वाली खबर आ रही है। ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल मरीजों काे वैसे तो दवा से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल में एक बैगा ने मोर्चा संभाल लिया। डॉक्टर पीछे हट गए और शुरू हो गया ड्रामा। झाड़फूंक करने का वीडिओ अब वायरल हो रहा है। वीडियो में CMHO डाॅ. रंजीत टोप्पो और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, लेकिन विडंबना यह है कि किसी ने इस तमाशे को रोकने की कोशिश नहीं की।

tirandaj.com और khana khazana का क्विज में शामिल होकर पायें डिनर की तो स्पेशल थाली।
दरअसल, मंगलवार को जशपुर के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट जाने से 15 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में घायल मरीजों का उपचार के बाद अब सभी की हालत ठीक है। जिला अस्पताल में घायल मरीजों के उपचार के दौरान एक महिला द्वारा झाड़फूंक की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
जशपुर के सरकारी अस्पताल में झाड़फूंक से हो रहा इलाज@ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel @HealthCgGov @SpJashpur @JashpurDist pic.twitter.com/kaOUjM30mN
— Tirandaj (@Tirandajnews) November 16, 2022

वास्तव में इससे अंधविश्वास को तो बढ़ावा मिलता ही है। वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीज और उपचार करने वाले चिकित्सा कर्मियों को भी व्यवधान उत्पन्न होता रहा। जिला अस्पताल में ट्रैक्टर दुर्घटना के घायल मरीजों का उपचार के साथ झाड़फूंक का इलाज की घटना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने कहा कि यह उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास, जादूटोना जैसे मामलों से लोगों को जागरूक करने के लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
भूत भगाने का झांसा देकर मोबाइल फोन ले भागा
इधर बलरामपुर जिले के विजयनगर पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत परियादिह में झाड़-फूंक करते समय मोबाइल चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जौनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह दंपती के घर आकर जादू टोना दूर करने के लिए झाड़-फूंक कर रहा था और दंपती को धोखा देकर मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहिद अंसारी ने झाड़-फूंक के नाम पर दंपती को कहा कि वे अपनी आंखें 15 मिनट के लिए बंद करने जब वह मंत्र पढ़ेगा उनके मोबाइल में प्रेतात्मा दिखने लगेगी जैसे दंपती ने आंख बंद किया आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया था।






































