TIRANDAJ.COM. भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में विभिन पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NATS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आवेदन की शुरूआत 25 नवंबर से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 तय की गई है।

यह कुल 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 83 पद हैं, वहीं डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीवारों को 10वीं एवं 12वीं पास होना चहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास बीई, बीटेक डिप्लोमा का होना ज़रूरी हैं। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।

ऐसे होगा सिलेक्शन
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों पर होगा पहला उम्मीदवारों का रिटन एग्जाम लिया जाएगा। दूसरा रिटन एग्जाम क्लियर करने पर उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिए जाएगा। तीसरे और आखरी चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर अनाउंसमेंट सेक्शन में जाएं। फिर होम पेज पर Bharat Dynamics Limited, Bhanur, Sangareddy में अप्रेंटिस अधिसूचना पर क्लिक करें। इसके बाद बीडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2022 जॉब नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। इसके बाद आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान करें, इन सब के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। फिर आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।






































