BHILAI. आज सुबह भिलाई सेक्टर-2 में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। इस एक्शन में अवैध रूप से बनाई गई बांस-बल्ली की लगभग 100 दुकानों को हटाया गया। सुबह-सुबह अघिकारियों ने जेसीबी समेत तमाम अन्य गाड़ियों के साथ पहुंच इस एक्शन को अंजाम दिया। अधिकारियों के अनुसार पूरा एक्शन शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण किया गया है।

मामला भिलाई सेक्टर-2 सतनाम भवन के सामने लगे कपड़े के अस्थायी दुकानों का है। जिसके खिलाफ आज सुबह करीब 05:00 बजे से 06:00 बजे तक भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये, प्रवर्तन विभाग द्वारा एक्शन लिया गया। यहां लगभग बांस-बल्ली से बनी 100 दुकानों को इनके द्वारा हटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी दुकानों को अवैध रूप से बनाया गया था।

भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाये, प्रवर्तन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा भूमि अनुभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह-सुबह 02 जेसीबी और 10 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और एक्शन लिया। अधिकारियों के अनुसार पूरा एक्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया है। साथ ही अवैध कब्जाधारियों के विरूद्ध लगातार ऐसा एक्शन जारी रहेगी।








































