INDORE. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 13:36 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 30 नवंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहना चाहिए तथा सुनियोजित ढंग से अपने कार्य को सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत करना चाहिए। आर्थिक लाभ के लिए किया गया इन्वेस्टमेंट ठीक रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 4।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, जिसमें आपका विशेष योगदान आप की भूमिका को साराहेगा तथा आपकी बातें लोग सुनेंगे। आय और व्यय से संबंधित संतुलन बनाए रखें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 6।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को पुराने किए गए कार्य के कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपके दोस्त और संबंधियों से मेल मुलाकात खासा ठीक रहे तथा आपके व्यापार व्यवसाय में वृद्धि हो। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 1।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग स्थानों में कार्यभार बनाना चाहिए तथा कॉन्फिडेंट रहना चाहिए ठीक रहेगा। अपने लक्ष्य से भटके नहीं उचित रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 6।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक लोगों के साथ में मुलाकात ज्यादा बढ़ने से रुके हुए काम हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि से घर में माहौल अच्छा बना रहेगा। स्वयं के लिए समय निकालने में सक्षम रहेंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 8।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अधिक खर्च बढ़ने से संतुलन बिगड़ सकता है एवं घर का माहौल भी खराब हो सकता है। तनावपूर्ण जीवन से मुक्ति पाने के लिए आसपास व्यवहार बनाए रखें तथा पुराने मित्र से सहायता लेवे लाभकारी रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 9।
तुला – तुला राशि के जातकों को तलाक संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे तथा पति पत्नी के संबंध सुधरेंगे। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी तथा मानसिक समाधान भी प्राप्त होगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 7।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करने को मिलेगा, जिसमें आप अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा काम कर सकते हैं तथा उत्साहित भी रह सकते हैं। अपने निजी मामलों को शीघ्रता से समाप्त करें ठीक होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 2।
धनु – धनु राशि के जातकों को श्वास संबंधी लाभ प्राप्त होंगे तथा अपने कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक मामलों में अच्छे समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ओम् राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 5।
मकर – मकर राशि के जातकों को आज स्वयं की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए तथा सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होना चाहिए, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार हो तथा मान सम्मान में वृद्धि हो। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में लाभ प्राप्त होंगे। तलाक संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। पुराने शत्रुओं का नाश होगा तथा मित्रता में वृद्धि होगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 3।
मीन – मीन राशि के जातकों को आज अपने शिक्षा संबंधी मामलों को ध्यान से देखना चाहिए तथा उपलब्धि के अवसर स्वयं ही खोजना चाहिए, जिसमें आपको सफलता हासिल हो। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के पास बैठने से सही मार्ग प्रशस्त होगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभांक 9।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
30 November ka rashifal, 30 नवम्बर 2022 horoscope, 30 नवम्बर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल