GWALIOR. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम में बीते एक सप्ताह से बागेश्वर धाम से जुड़े कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के प्रवचन और दरवार चल रहा है। यह मंदिर भिंड जिले के मेहंगाव और मौ के बीच नई स्थित है। लाखों श्रद्धालु जिसमे राजनेता और प्रशासनिक अफसर भी शामिल है आयोजन में रोजाना आते है। दंदरौआ धाम की मान्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी कल इसमें शामिल हुए थे। लेकिन आज सुबह इसी आयोजन में एक महिला की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह धाम में दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में मुख्य द्वार पर भीड़ को नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच लोगों में दर्शन के लिए धक्कामुक्की होने लगी। इससे पहले की कुछ किया जाता लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों को सम्भलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग पैरों के नीचे दबकर घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो है। मृतक महिला के बेटे राम बंसल ने आरोप लगाया कि लोगों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं था। आयोजकों ने भीड़ तो इकठा कर ली लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

https://chat.whatsapp.com/GvcbQM0bymuDwkhzeQpj8d
बीते एक सप्ताह से दंदरौआ धाम पर धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री तीन दिन पहले यहां पहुंचे है। उनके प्रवचन को सुनने के लिए रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री से लेकर कई अधिकारी भी प्रवचन सुनने धाम में आ चुके है। जबकि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह, सांसद संध्या राय, नगरीय शासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया और ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर समेत एमपी और यूपी के कई विधायक, मंत्री और धाम में पहुंच रहे है। बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री हर दिन भक्तों को हनुमान कथा सुना रहे है। यह आयोजन 18 नवम्बर तक चलेगा।







































