JASHPUR. प्रदेश के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीती देर रात एक ही परिवार के 3 सदस्यों को मौत के घात उतार दिया गया। जैस ही सुबह लोगों को इस बात का पता चला तो पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला प्रदेश में जशपुर जिले के टोली गांव का है, यहां 43 साल के अर्जुन तेंदुआ, पत्नी फिरनी बाई, और 19 साल की उनकी बेटी संजना तेंदुआ साथ रहते थे। वहीं उनके बड़े बेटे का घर उनके घर के बगल में ही है। बीती रात अर्जुन तेंदुआ, पत्नी फिरकी और बेटी संजना तीनों ने साथ खाना खाया और फिर सोने चले गए। सुबह गांव वालों ने जब अर्जुन सहित फिरकी और संजना की लाश पड़ी देखी। तो उन्होंने फ़ौरन अर्जुन के बड़े बेटे को जाकर बताया। तीनों व्यक्तियों का शव अलग-अलग कमरे में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था।
देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। प्रथमदृष्टया देखने पर लग रहा था कि किसी ने धारदार हथियार से उन्हें मारा है। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एक साथ 3 हत्या की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी , और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मौके पर सबूत जुटा रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और कुछ स्पष्ट हो पायेगा।
कोतवाली थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची , शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स आने के बाद आगे कुछ और स्पष्ट हो पाएगा। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।






































