TIRANDAJ DESK. आज और कल यानी 22 और 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में ग्राहक सोना-चांदी खरीदने के लिए उत्साहित हैं। कारोबारियों का यह भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है।
आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना इस साल की रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 3,500 रुपए सस्ता हो रहा है। वहीं, चांदी 15,000 रुपए तक सस्ती हो रही है। माना जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, फिलहाल 24 कैरेट सोने की कीमत 50,062 रुपए प्रति दस ग्राम है। इस साल 18 अप्रैल को सोना 53,603 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। यानी सोना इस समय की रिकॉर्ड ऊंचाई से 3541 रुपए सस्ता हो रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 45,857 रुपए और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव 37,547 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट
इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरकर 15,335 रुपए हो गई है। बता दें कि इस साल 8 मार्च को चांदी 70,890 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। चांदी का भाव फिलहाल 55,555 रुपए पर आ गया है। यानी चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से 15335 रुपए सस्ती हो रही है।
माना जा रहा है कि यह प्रवृत्ति धनतेरस और दिवाली में आभूषणों की मांग मजबूत बनी हुई है। कारोबारियों को इस साल बिक्री में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।