BHILAI. स्टील मंत्रालय द्वारा सेल के कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर चौथी बैठक हुई। इसमें कर्मियों के लिए बोनस पर चर्चा होनी थी। जानकारी मिल रही है कि प्रबंधन कर्मचारियों को करीब 30 हजार रुपए बोनस देना चाहता है। लेकिन कर्मचारी लगभग 44 हजार रुपए बोनस चाहते है। इस लेकर खींचातन की स्थित बनी हुई है। पूर्व में भी हुई बैठकें बेनतीजा रही। और कर्मचारी यूनियन लगातार प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप भी मढ़ते रहे है। वहीं यूनियनें 44 हजार बोनस लेने को अड़ी है। वहीं प्रबंधन नए-नए प्रस्ताव ला रही है।
पहले भी बेनतीजा रही बैठक
इससे पहले भी नई दिल्ली में बोनस को लेकर नेशलन ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील की बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रबंधन ने यूनियन नेताओं के तमाम प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। प्रबंधन के इस रवैये के बाद से सोशल मीडिया में कामागारों ने यूनियन नेताओं के साथ-साथ प्रबंधन की खूब खिंचाई की थी। इसके बाद यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के फोन तक उठाने बंद कर दिए है। इसी क्रम में एक ऑडिओ भी वायरल हुआ था जिसमे बोनस पर फैसला नहीं होने का सीधा आरोप यूनियन नेता ने सरकार पर मढ़ दिया था। कामगारों ने तब कहा था कि अगर प्रबंधन कर्मचारियों के हितों में फैसला नहीं लेता तो हम सभी प्लांटों में आंदोलन करेंगे।
स्टील मंत्रालय द्वारा कर्मचारियों के बीच बैठक अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया था। जिसके कर्मियों में काफी आक्रोश है। लंच के बाद बैठक दोबारा शुरू हुई। जानकारी मिल रही है कि प्रबंधन ने कहा है कि कर्मचारियों को बोनस को दो किस्तों में दिया जायगा। वहीं यूनियन अब 44000 से 42000 हजार पर आ गई है।






































