तीरंदाज, डेस्क। लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के कद्दावर नेता अरविंद गिरी की मंगलवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। वे उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने थे। आज सुबह अरविंद गिरि लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ मीटिंग के लिए निकले थे, रास्ते में सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरि की आज सुबह मौत हो गई है। वे लखनऊ जा रहे थे जहां भाजपा की मीटिंग होनी है। सिधौली के पास पहुंचे बीजेपी विधायक अरविंद गिरि को चलती गाड़ी में हार्ट अटैक आया इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
सीएम योगी ने जताया शोक
भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है, मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं, प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें।
ऐसा रहा है अरविंद गिरी का सफर
30 जून 1958 को जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे। 2000 में वह दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने। 2002 में सपा के टिकट पर अरविंद गिरि दूसरी बार विधायक बने। 2005 में सपा शासनकाल में उन्होंने अपने भाई की पत्नी अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया। 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया।
2007 में ही 58 हजार मत पाकर तीसरी बार विधायक बने। 2012 का चुनाव भी वह बसपा के टिकट पर जीते। लेकिन 2017 में अरविंद गिरि बीजेपी के साथ आ गए। बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और वह गोला विधानसभा से चौथीं बार विधायक बने। 2022 में भी अरविंद गिरि ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। अरविंद गिरि का सियासी कद काफी बढ़ा था। यही वजह है कि वह लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते थे। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है।
Big news, BJP MLA dies, death before reaching hospital, heart attack in moving car, Lakhimpur Gola Assembly, latest news, MLA Arvind Giri, up news, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, चलती कार में आया हार्ट अटैक, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, बड़ी खबर, भाजपा विधायक की मौत, यूपी न्यूज, लखीमपुर गोला विधानसभा, विधायक अरविंद गिरी