तीरंदाज, राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव के मतदान की तिथि नजदीक है। यहां 12 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले पार्टियां मतदाताओं को साधने में लगी हुई हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष को साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। खैरागढ़ चुनाव में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा इसे जिला बनाए जाने को लेकर है। शनिवार को इससे जुड़ा एक ट्वीट काफी चर्चा में है।
दरअसल सीएम बघले ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एक इमेज शेयर की है। जिसमें लिखा है कि 16 को खैरागढ़ में कांग्रेस का विधायक बनेगा और 17 को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनेगा। सीएम बघेल ने बढ़े ही निराले अंदाज में लिखा है सेव द डेट। कुछ घंटों पहले पोस्ट किए गए इस ट्वीट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं सैकड़ों लोगों ने रीट्वीअ शेयर किया है।
Save the date. pic.twitter.com/AGjK72F89D
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 2, 2022
सीएम बघेल ने कहा खैरागढ़ हमेशा रहा उपेक्षित
इधर खैरागढ़ को जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सीएम बघेल शनिवार को कहा है कि बीते 15 वर्षों में खैरागढ़ उपेक्षित रहा है। अब खैरागढ़ को सम्मान देने का जिम्मा कांग्रेस का है। खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा और जरूर बनाया जाएगा। भाजपा को खैरागढ़ को मिलने वाला सम्मान बर्दास्त नहीं हो रहा है इसलिए एक अच्छे काम पर सवाल उठा रहे हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कहा था शराबबंदी की तरह बनाएं जिला
बता दें कांग्रेस ने जिस दिन अपने घोषणापत्र को जारी करते हुए खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की थी उसी दिन पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा था कि शराबबंदी की तरह ही जिला भी बनाएंगे। उनका कहना था कि कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इसी तरह खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया है यह भी पूरा नहीं होगा।