तीरंदाज, इंदौर। आपके साथ यह सूचना साझा करते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि तीरंदाज डॉट कॉम (tirandaj.com) पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) के राशिफल को आप पाठकों ने बहुत सराहा है। इसलिए अब तीरंदाज के पाठकों की विशेष मांग पर राशिफल को 22 मार्च 2022 से दैनिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा है। जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके सितारे…
मेष – परिवार के किसी पुराने लोगों से मुलाकात और सहायता मिलेगी तथा पुराने स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ – पुराने अधूरे छूटे हुए कार्य पुनः शुरू होंगे। संतान की उपलब्धि से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन – मन विचलित होगा तथा किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और नेत्र संबंधी विकार बढ़ सकते हैं।
कर्क – मानसिक ऊर्जा से नए कार्य करने में सफल होंगे एवं व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने के योग हैं।
सिंह – शैक्षिक उपलब्धि पाने में समस्याएं आएंगी और आर्थिक लाभ से राजनीतिक उन्नति हो सकती हैं।
कन्या – घर में किसी के मांगलिक उत्सव होने से मन प्रसन्न रहेगा और नए योग्य व्यक्तियों से व्यापार की वृद्धि होगी।
तुला – लंबी यात्रा से बचें दुर्घटना के योग हैं। वृद्धजनों का साथ आपको परेशानियों से बाहर निकालेगा।
वृश्चिक – शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, जिससे धन की वृद्धि और व्यापार में होगी।
धनु – सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में चल रहे पुराने विवाद शांत होंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर – राजनीतिक नुकसान से मन खिन्न रहेगा। इस दिन शांत रहना समस्याओं से निजात दिलाएगा।
कुंभ – अपने विचारों के बारे में किसी को न बताएं अन्यथा व्यापार-व्यवसाय में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन – सामाजिक और सांस्कृतिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी मामलों में लाभ प्राप्त होगा तथा अपनों से भेंट होगी।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।