रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी का है, जहां एक किराए के मकान में पिछले काफी समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में मुख्य एजेंट और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। Read More
बीते दिनों रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकरियों ने एक महिला आरक्षक की वर्दी फाड़ दी। प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर दिया, उसका वीडियो बनाया, उसके साथ मारपीट करते हुए बर्बरता की गई। इस मामले के विरोध में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज शहर के मानव मंदिर चौक पर गृह मंत्री, महिला बाल विकास विभाग मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने अब तक उजागर नहीं की है। मामले में मुख्य आरोपी का नाम राजेश मरकाम के रूप में सामने आया है जो कि खरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में हुई हिंसक झड़प के दौरान महिला पुलिस कर्मी के साथ एक मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मी के न सिर्फ कपड़े फाड़े बल्कि उसे दौड़ा कर भी पीटा। महिला पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए उपद्रवियों के आगे हाथ पैर जोड़ती रही लेकिन उपद्रवियों का दिल नहीं पसीजा। Read More
रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के संबलपुरी के जंगल में दो युवकों की लाश मिली है। दोनों युवकों का शव झाड़ियों में मिला है। मृतकों की पहचान रेगड़ा निवासी पुनीलाल यादव और गुलशन उरांव के रूप में की गई है। दोनों युवक मंगलवार शाम से लापता थे। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में जेपीएल को आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान कर दिया है। तमनार के सीएचपी चौक में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। Read More
पति को था अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह उसने स्टांप पर पत्नी को अलग रहने की बात कह कर दस्तखत करने कहा, पर पत्नी ने जब दस्तखत करने से इनकार किया तो पति ने पत्नी के सामने ही जहर सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। Read More
गांव में संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद न्याय नहीं मिलने से नाराज एक महिला इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए परिवार समेत गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गई। देर शाम पुलिस की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। मामला रायगढ़ के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। Read More