बस्तर जिले के 33 गांवों में पंद्रहवें वित्त की राशि जारी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को किलेपाल में बड़ा चक्का जाम किया गया। 33 गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर नेशनल हाईवे पर बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। Read More





























