शामली मुठभेड़ में घायल एसटीएफ इन्स्पेक्टर सुनील काकरान की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इस मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए थे। आधा घण्टा चली गोलीबारी में 40 से ज्यादा गोलियां चली थीं। Read More
अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांटेड था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम भी रखा गया था। इसके अलावा भी अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे। अरशद लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सहारनपुर और आस-पास के जिलों में उसकी सक्रियता ने पुलिस को चुनौती दे रखी थी। Read More