इंदौर में ठंड ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे यह देश का सबसे ठंडा मैदानी शहर बन गया। 2015 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण तापमान गिरा है। भोपाल में भी पारा 17.8 डिग्री रहा। Read More