विधानसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच कराई गई है और प्रस्तुत तथ्यों को गलत पाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन तीन छात्राओं का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से दो छात्राएं पोटा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी ही नहीं हैं। वे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, गंगालूर में पढ़ती हैं और अपने घर से ही स्कूल आती-जाती हैं। Read More





























