प्रदेश की तमाम मितानिनें भी हड़ताल पर हैं। आज इन्होंने रायपुर में सीएम हाउस घेराव का ऐलान किया था। जिसके लिए प्रदेशभर से मितानिनें रायपुर की ओर कूच की, लेकिन रास्ते में जगह जगह पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर भी 10 हजार से ज्यादा मितानिनें रायपुर पहुंच गई और तूता धरना स्थल पर इकट्ठा होकर सीएम हाउस का घेराव करने निकली। थोड़ी दूर आगे पुलिस ने बैरिकेटिंग कर उनका रास्ता रोक दिया था। जिसके बाद घंटों तक पुलिस और मितानिनों में जोर आजमाइश चलती रही। Read More





























