छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की अंतराष्ट्रीय बैंडमिंटन खिलाड़ी तनु चन्द्रा मैच खेलने के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिए मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज जारी है और आज तनु चन्द्रा की पैर का सर्जरी होगा। ईलाज के लिए काफी बजट लग रहा है, अब तक साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, जो परिवार के लिए काफी ज्यादा बजट है, खिलाड़ी के पिता ने ईलाज के लिए राज्य सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है। तनु अब तक कई राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। Read More





























