हादसे के वक्त टैंकर में ड्राइवर सुखराम (34) निवासी मोखावा (बाड़मेर) और उसका बुआ का बेटा नरसीराम (26) सवार थे। नरसीराम ने बताया कि गाड़ी पलटते ही आग लग गई। वह तो किसी तरह दरवाजे से कूद गया, लेकिन सुखराम केबिन में ही फंसा रह गया। नरसीराम को घायल अवस्था में सिंवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More





























