बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र में महिला से अनाचार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीलकंठ यादव ने उस महिला को शादी करने का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला जब 4 माह की गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा गुरूर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Read More






























