सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिवक्ता ने बताया कि नाइट लैंडिंग के संबंध में ‘नोटाम’ जारी कर दिया गया है। आवश्यक तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होते ही अगले 30 दिनों के भीतर एयरपोर्ट पर रात में विमानों की आवाजाही शुरू हो सकती है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की बेंच ने स्पष्ट किया कि एक बार चुनावी प्रक्रिया शुरू होने और नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) पूरी होने के बाद न्यायालय इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा। Read More
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर को हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं है, बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ किया गया एक गंभीर खिलवाड़ है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा नगर पंचायत स्थित बस स्टैंड की बदहाल स्थिति पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगरीय निकाय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे टाला नहीं जा सकता। Read More
छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं से हो रहे सड़क हादसों और फसलों के नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बड़ा दावा किया है। शासन ने शपथपत्र के जरिए कोर्ट को बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 46 अस्थायी मवेशी शेल्टर होम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 4,160 आवारा मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है। Read More
बच्चों की परवरिश सिर्फ सुविधाओं और पैसों से नहीं होती, बल्कि स्नेह, सुरक्षा और भावनात्मक स्थिरता से होती है। इसी सोच को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक मामले में बड़ा और मानवीय फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि बेहतर आर्थिक स्थिति होने मात्र से कोई पिता बच्चे की कस्टडी का अधिकारी नहीं बन जाता। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल पर एक कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी का दावा है कि कमिश्नर उससे घरेलू सामान मंगवाने, मोबाइल-DTH रिचार्ज कराने और मूवी टिकट बुक कराने जैसी निजी फरमाइशें करवाते थे। जब कर्मचारी इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ हुआ, तो उसे निलंबित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस पी.पी. साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्तियों में कथित अनियमितता का मामला अब गरमा गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को कड़ा निर्देश दिया है कि वे दो महीने के भीतर इस विवाद पर निर्णय लें। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कस्टम मिलिंग घोटाले और शराब घोटाले से जुड़े कई आरोपियों को जमानत दे दी है। इस मामले में EOW ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित चार आरोपियों को जमानत प्रदान की है। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने वैवाहिक रिश्तों और तलाक के मामलों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 'क्रूरता' की परिभाषा केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं है। यदि कोई जीवनसाथी दूसरे के करियर, स्वास्थ्य या सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाता है, तो उसे मानसिक क्रूरता माना जाएगा और यह तलाक का ठोस आधार होगा। Read More
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बिलासपुर के खमतराई स्थित प्राथमिक शाला में आवारा कुत्तों द्वारा एक छात्र और उन्हें बचाने आई दो शिक्षिकाओं को बुरी तरह काटने की घटना पर माननीय उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। Read More
छत्तीसगढ़ शासन ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी करने वाले पैनल अधिवक्ताओं के पारिश्रमिक को लेकर बड़ा और स्पष्ट फैसला लिया है। महाधिवक्ता कार्यालय के अंतर्गत सरकारी वकीलों की टीम गठन के बाद अब राज्य शासन ने पैनल अधिवक्ताओं के मानदेय की नई व्यवस्था लागू कर दी है। Read More
नारायणपुर जिले के एक निजी स्कूल में KG-2 के छात्र को पेड़ पर रस्सी से बांधकर सजा देने की घटना ने पूरे प्रदेश में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और स्कूल प्रबंधन दोनों को कठघरे में खड़ा किया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षाकर्मियों की सेवा गणना का आधार उनकी नियुक्ति नहीं, बल्कि संविलयन की तारीख होगी। इस निर्णय ने राज्य के 1188 शिक्षकों की वह उम्मीद खत्म कर दी, जिसमें वे 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने का हवाला देकर क्रमोन्नति का अधिकार मांग रहे थे। Read More
छत्तीसगढ़ में TET/TDTD को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया में TET को अनिवार्य न करने पर शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दीनेश कुमार साहू सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 में संशोधन न करके राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। Read More
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर महिला शोभा शर्मा के इलाज में हुई कथित चिकित्सकीय लापरवाही के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गलत घुटने का ऑपरेशन और फिर जल्दबाज़ी में दूसरे घुटने का भी ऑपरेशन करने के गंभीर आरोपों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख दिखाया है। Read More
औद्योगिक संयंत्रों में फैल रहे प्रदूषण से श्रमिकों के बीमार होने के गंभीर मामले पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है। अदालत ने उन 37 उद्योगों को भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया, जिन्हें अब तक प्रतिवादी नहीं बनाया गया था। कोर्ट ने साफ कहा है कि मामले की गहराई से जांच और जवाबदेही तय करना जरूरी है। अगली सुनवाई 15 दिसंबर 2025 को होगी। Read More
तिफरा सेक्टर-D की 19 एकड़ बहुमूल्य भूमि पर नगर निगम की जल्दबाजी आखिरकार उस पर भारी पड़ गई। हाईकोर्ट ने निगम की उस कार्रवाई पर स्टे लगा दिया है, जिसमें उसने सुनवाई से कुछ घंटे पहले ही कॉलोनी को राजसात घोषित कर दिया था। कोर्ट ने साफ कहा—ऐसी जल्दबाजी न्यायिक प्रक्रिया को कमजोर करती है। Read More
राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए सरकार के फैसले को वैध करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि सर्च कमेटी द्वारा तय 25 साल के अनुभव की शर्त न तो मनमानी है और न ही अवैध। Read More
आबकारी घोटाला में ईडी द्वारा गिरफ्तार चैतन्य बघेल की ओर से जमानत याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई है। चैतन्य बघेल पाटन के विधायक भूपेश बघेल के पुत्र हैं। हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। Read More
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक लेक्चरर की तबादला आदेश के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए साफ कहा है कि जब कोई कर्मचारी ट्रांसफर पोस्ट पर कार्यभार ग्रहण कर लेता है, तो वह आदेश स्वीकार कर लिया गया माना जाता है। इसके बाद उस पर आपत्ति जताने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। Read More
अगर आप हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती जारी की है। इन पदों के लिए HJJA25 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। Read More
रेलवे के स्पोर्ट्स सेल में अनुशासन का जिस जगह उदाहरण बनना चाहिए था, वहीं लापरवाही और असंवेदनशीलता की तस्वीरें सामने आई हैं। बिलासपुर के बॉक्सिंग रिंग, जहाँ खिलाड़ी पसीना बहाते हैं, वहाँ जून में शराब और चिकन पार्टी का आयोजन हुआ। वायरल तस्वीरों में खिलाड़ी मैट पर रखी प्लेटें और बीयर की बोतलें दिखीं— जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा में धूल, फ्लाई ऐश, प्रदूषण और जर्जर सड़कों से हो रही जन-पीड़ा पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने माना कि सड़कों की बदहाली ही प्रदूषण, जाम और हादसों की प्रमुख वजह है। Read More
बिलासपुर जिले के बेलतरा और सुकुलकारी गौशालाओं में मवेशियों की लगातार हो रही मौतों ने सरकारी व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, गौशालाओं में सूखा चारा, गंदा पानी और बीमार पशुओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। इस लापरवाही का मामला जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा तो मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा और कड़ी नाराजगी जताई। Read More
दिवाली के त्योहार पर जहां सरकारी दफ्तर अवकाश पर रहे, वहीं छात्रों के हित में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिवाली की छुट्टी के दिन भी न्याय का दीप जलाया। हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने जीएनएम से बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में अपग्रेड हुए कॉलेजों को राहत देते हुए उन्हें काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल करने का आदेश दिया है। साथ ही काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तक बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। Read More
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में हुई एक अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। अस्पताल में जन्मे एक नवजात शिशु के सीने पर “इसकी मां एचआईवी पॉजिटिव है” लिखी तख्ती लटका दी गई। यह तस्वीर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा जिले में बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रहे हादसों पर गंभीर नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उद्योगों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों की लापरवाही से जनता को रोज़ जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। Read More
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। जिसके बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 6 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 6 अक्टूबर तक eow चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। वहीं दीपेन चावड़ा को भी 29 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी चैतन्य बघेल पर शिकंजा कसा है। Read More