महोत्सव नहीं सड़क चाहिये, सरगुजा संभाग में जर्जर सड़कों की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल पाया है। इसी को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि बलरामपुर के तातापानी महोत्सव और सरगुज़ा के मैनपाट कार्निवाल से पहले सड़कों की मरम्मत कर लोगों को राहत दी जाए। Read More





























