माओवादी हिंसा से दशकों तक प्रभावित रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में इस वर्ष गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक बन गया। माओवादियों के कोर एरिया माने जाने वाले कर्रेगुट्टा हिल्स (करीब 5,000 फीट ऊंचाई) में स्थापित नवीन सुरक्षा कैंप सहित जिले के कई सुदूर गांवों में पहली बार पूरे सम्मान और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। Read More





























