घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और सर्च डॉग को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने उन युवकों को हिरासत में लिया है, जो सुबह सतीश के साथ शराब पी रहे थे। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Read More





























