INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 12:38 बजे से 14:06 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 08 मार्च का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को आज अपने दिमाग को बिल्कुल शांत रखना चाहिए तथा अपनी हेल्थ का खासा ध्यान रखना चाहिए। अपने शत्रु को कैसे हराना है इस पर विचार करना चाहिए तथा एक लंबी योजना बनानी चाहिए जिसमें फायदे होंगे। ओम नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 6
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को सही कंपलेक्सन के साथ अपने ऊपर भरोसा रखना चाहिए। आज हमें किसी भी वस्तु की कमी का एहसास हो सकता है तथा उसकी पूर्ति के लिए आप अथक प्रयास करेंगे। घर का माहौल थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 8
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज दिन भर अपनी प्रगति के लिए विचार करना पड़ेंगे तथा अथक प्रयास करना पड़ेंगे। शिक्षा संबंधी क्षेत्र में आपको खासा लाभ मिलने वाले हैं तथा नए प्रोजेक्ट को लेकर भी आपके काम उच्च कोटी के होंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करेंगे।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभांक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज अपने दिमाग पर थोड़ा दो जोर देना पड़ सकता है तथा इन्वेस्टमेंट के लिए बड़े विचार करने पड़ सकते हैं। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना पड़े उचित रहेगा तथा किसी से उधार ले ना लें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 9
सिंह – सिंह राशि के जातकों को आज किसी भी काम करने के पूर्व विचार करना चाहिए तथा गलत वस्तु तथा अभद्र व्यक्ति से दूरी बनानी चाहिए ठीक रहेगा। धार्मिक स्थल पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक अंक 8
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने के नए ऑप्शन मिलेंगे तथा विवाह पक्का हो सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में लाभ मिलेगा तथा अग्रिम के रास्ते प्रशस्त होंगे। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक अंक 5
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए तथा व्यापार के लिए उसका चयन भी नहीं करना चाहिए ठीक रहेगा। बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है तथा बच्चों की उपलब्धि से आप प्रसन्न हो सकते हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 1
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक अपने लिए किसी नौकरी में सम्मिलित हो सकते हैं तथा सामाजिक गतिविधि में भी अपना स्थान प्राप्त कर सकते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य आपको बड़ा पसंद आएगा तथा किसी वन या जंगल की यात्रा कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9
धनु – धनु राशि के जातकों को आज किसी सगे संबंधियों से सहायता लेनी पड़ सकती है तथा साथ ही साथ राय मशवरा भी करना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए नए स्थान का चयन होगा तथा बड़े इन्वेस्टमेंट की योजनाएं बनेंगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग भूरा एवं शुभांक अंक 2
मकर – मकर राशि के जातकों को आज राजनीतिक मामलों में लाभ मिलने वाले हैं तथा अपनी पुराने अधिकारियों से मेल मुलाकात बढ़ेगी तथा किसी संत की सेवा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में माता-पिता की सेवा आपके लिए लाभकारी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 4
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज अपने नियमित कार्यों को छोड़ेंगे तथा अनर्गल वस्तुओं से दूरी बनाएंगे, जिससे जरूरी काम छूटेंगे। मंदिर में जाना तथा पूजन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। अपने लिए वाहन या किसी भौतिक वस्तु को खरीद सकते हैं। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातक किसी प्राकृतिक सौंदर्य का आस्वादन करेंगे तथा अपने लिए किसी नजदीकी व्यक्ति से मुलाकात करेंगे। मांगलिक आयोजनों में जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा भविष्य की योजनाएं सुंदर बनेगी। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।