RAJNANDGAON. आज खैरागढ़ विधानसभा की कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र की मौत हो गई है। बता दे बीते दिनों धमतरी कांकेर रोड पर इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विधायक के पुत्र प्रवीण वर्मा और उसके अन्य दोस्त घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल मे करीब एक महीने से भर्ती कराया गया था। लेकिन उसे डॉक्टर नहीं बचा पाए, और आज उसने दम तोड़ दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विधायक बेटा प्रवीण वर्मा अपने दोस्तों के साथ 19-20 फरवरी को जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान धमतरी कांकेर रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण वर्मा को भी गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं करीब एक महीने से ज्यादा उपचार चलने के बाद आज दोपहर लगभग 12 बजे प्रवीण वर्मा की मौत हो गई है।
खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा एवं कांग्रेस नेता श्री नीलांबर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा के निधन का समाचार दुखद है।
एक सड़क दुर्घटना के बाद वह लंबे समय से अस्पताल में जंग लड़ रहे थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति: pic.twitter.com/Ulpa5LWRhA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 27, 2023
मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि खैरागढ़ के स्वर्गीय विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा सीट में उपचुनाव हुए थे, जिसमें यशोदा वर्मा विधायक चुनी गई थी।