भिलाई। बाल सुधार गृह दुर्ग से फरार अपचारी कि बिलासपुर में हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह अरपा नदी में 17 वर्षीय किशोर की लाश मिली। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह शनिचरी रपटा रोड पर अरपा नदी के किनारे युवक की लाश पड़ी मिली। शव देखने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान चिंगराजपारा राजीव नगर निवासी राहुल साहू के रूप में की। परिजनों को सूचना देने के बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद घसीटकर नदी में फेंका गया है। पुलिस को आसपास शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं।
घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा पुलिस के अनुसार मृतक राहुल साहू चोरी के आरोप में 5 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था। दुर्ग पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। कुछ दिन पहले ही राहुल साहू सहित कुछ और अपचारी बालक बाल सुधार गृह से फरार हो गए थे। फरार होने के बाद राहुल साहू घर नहीं पहुंचा आज उसकी खून से लथपथ लाश मिली।
पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। क्योंकि मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का था। इस वजह से आशंका है कि किसी ने पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद आखिर यह कहां गया था किस से मिला था। क्योंकि परिजनों ने बताया कि बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद वह घर नहीं पहुंचा था। मृतक की मां ने बाल सुधार गृह में कई बार संपर्क भी किया था।
Absconding absconding from Child Improvement Home Durg, Arpa river, Big news, bilaspur news, blood-soaked body, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Child Correctional Home Fort, found in Arpa river, latest news, Murder in Bilaspur, murdered in Bilaspur, tirandaj.com, अरपा नदी, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, बाल सुधार गृह दुर्ग, बिलासपुर न्यूज, बिलासपुर में हत्या