चकरभाठा थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 6 लाख रुपए मूल्य के सामान बरामद किए हैं। Read More
15 अगस्त को पूरा देश उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएगा। लेकिन आजादी के सात दशक बाद भी देश में तिरंगा फहराने को लेकर सियासत खत्म नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में भी इस वक्त मस्जिदों में तिरंगा फहराने के आदेश से लेकर हर घर तिरंगा अभियान तक सियासत देखने को मिल रही है। राष्ट्रध्वज फहराने को लेकर भी सियासी पार्टी आमने सामने हैं। Read More
कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित वसुंधरा सम्मान समारोह का रजत जयंती आयोजन 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में होगा। यह वसुंधरा सम्मान का 25वां वर्ष है। Read More
बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक महिला को एक युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। फिर एक सूने मकान में ले जाकर रात भर उसके साथ बलात्कार करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Read More
चकरभाठा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महज कुछ घंटों में पूरी कर दी, जिससे पीड़िता और उसके परिजनों को त्वरित न्याय की दिशा में भरोसा मिला है। Read More
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का विवाद पूरे प्रदेश में और गहरा होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर की सड़कों पर मसीही समाज के लोग पैदल मार्च करने निकले। मोती बाग चौक से गांधी मैदान जाकर प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। मसीही समाज मांग कर रहा है कि धर्मांतरण के विवाद में महिलाओं और पास्टर पर किए जा रही कानूनी कार्रवाई और मारपीट सही नहीं है। इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी करते हुए 2 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। Read More
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना इलाके बोड़ला और पुसनार के जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ मे दो DRG जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी के बताये अनुसार सामान्य और खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए रिफर किये जाने की बात कही है। Read More
पखांजुर में दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में महिलाओं को भी चोटें आई हैं। जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Read More
रायपुर में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कारोबारी को बीच रास्ते में रोक कर 15 लाख रुपए बदमाश लूट कर फरार हो गए। अब रायपुर की पुलिस इलाके में नाकेबंदी करके फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। कापा इलाके में लूट की वारदात में अब फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। Read More
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोटा के डीकेपी हाई स्कूल मैदान में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य सरकार और RSS पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में खाद की कालाबाजारी हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार चुप है। यहां किसान और आदिवासियों की नहीं, बल्कि व्यापारियों की सरकार है। Read More
धर्मांतरण को लेकर रायपुर के कुकुरबेड़ा और सरस्वती नगर थाने में हुए बवाल और पिटाई के मामले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत और गरमा गई है । संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अब तो धर्मांतरण करवाने वाला और उन्हें संरक्षण देना वाला पिटेगा। इस पर कांग्रेस नेताओं ने इसे सत्ता का गुरूर बताया है। Read More
किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। Read More
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। Read More
कोरबा के शांति नगर, न्यू शांति नगर और रिंग रोड क्षेत्र में बालको की विस्तार परियोजना (2004-2022) के तहत बनाए गए कूलिंग टावर और विशाल कोल यार्ड से फैलते प्रदूषण के कारण 200 से अधिक परिवार वर्षों से परेशान हैं। प्रभावित लोग अस्थमा सहित गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस मामले में याचिकाकर्ता दिलेन्द्र यादव ने जनहित याचिका दायर की थी। Read More
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लेकर सोशल मीडिया में भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है । कांग्रेस जहां भाजपा पर चुनाव आयोग से सांठगांठ का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडलर्स को आतंकी तक कह दिया है। Read More
RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में रविवार को दो अलग-अलग तालाबों में डूबने से दो युवकों की जान चली गई। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों ही युवक नशे में थे। तालाब में नहाने कूदे मगर बाहर नहीं आ सके और बाद में इनकी लाश निकाली गई। ये भी पढ़ेंःरायपुर... Read More
राजधानी रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में आज धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है। यहां के लोगों ने इसके पहले कई बार एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा धर्मांतरण किए जाने की शिकायत सरस्वती नगर थाने में की थी। पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं किए जाने पर मोहल्लेवालों और बजरंग दल का थाने में गुस्सा फूटा । Read More
भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की दो दर्जन राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 9 राजनीतिक दलों का पंजीयन खत्म कर दिया है। वहीं चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के 15 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है। निर्वाचन आयोग ने रजिस्ट्रेशन रद्द करने की यह कार्रवाई 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ने के कारण किया है। और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हुई हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है । इस पोस्ट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं । Read More
पने बेरोजागार छोटे भाई को काम करने के लिए टोकना और विवाद करना मंझले भाई को इतना महंगा पड़ा कि इस विवाद के चलते उसकी जान ही चली गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरापारा रेलवे पटरी के पीछे बसी बस्ती की है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन भाईयों के बीच की लड़ाई मंझले भाई सुदामा की मौत के बाद शांत हुई। Read More
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और सटीक सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे धर दबोचा। Read More
केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किए गए आयकर विधेयक, 2025 को वापस ले लिया है। अब सरकार सेलेक्ट कमिटी की सिफारिशों के आधार पर इसका संशोधित और अपडेटेड वर्जन लेकर आ रही है, जिसे सोमवार 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में फिर से पेश किया जाएगा। Read More
देशभर में इन दिनों कथित ‘वोटों की चोरी’ का मुद्दा गूंज रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावे के साथ कहा है कि, भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी के जरिये चुनावों को प्रभावित किया है। केंद्रीय चुनाव आयोग भी इसमें लिप्त है। राहुल गांधी बाकायदा आंकड़ों और अपने जुटाए तथ्यों के आधार पर वोटों की चोरी किये जाने का लगातार दावा कर रहे है। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को देशहित में 5 अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य आम जनता को राहत देना, पूर्वोत्तर राज्यों का विकास तेज करना और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। कुल मिलाकर कैबिनेट ने ₹52,667 करोड़ के बड़े आर्थिक पैकेज को मंजूरी दी। Read More
वाड्रफनगर में शिक्षक की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जहाँ एक प्रधान पाठक शराब के नशे में सिर्फ चड्डा पहनकर स्कूल पहुँच गया। बच्चों की शिक्षा का ज़िम्मा सँभालने वाले इस शिक्षक की यह हरकत अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है। Read More
आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Read More
तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का प्रदर्शन ख़त्म होने के बाद अब छत्तीसगढ़ का मितानिन संघ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गया। सरकार के सामने उन्होंने तीन मांगे रखी हैं। इन तीन मांगों में मानदेय क्षतिपूर्ति में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग भी शामिल है। छत्तीसगढ़ की मितानिनें अपनी मांगो के साथ रायपुर के तूता धरना स्थल पर जुटे हुए है। Read More
थाना सीपत पुलिस ने दामोदर ज्वेलर्स चोरी मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को मध्यप्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम राम लल्लू उर्फ लल्लू (25 वर्ष) है, जो लामीदह, थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.) का निवासी है। Read More