BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की मुहिम पर जुटी फोर्स को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। गरियाबंद जिले में जवानों ने एनकाउंटर में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली को मारने के बाद आज यानी 12 सितंबर को 2 नक्सलियों को मार गिराया है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जवानों ने मौके से एक 303 राइफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना के मुताबिक बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। गुरुवार से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में अभी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. जवानों ने मौके से मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार 303 रायफल को बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: एम्स में निकली बंपर भर्ती…सैलरी ₹2.20 लाख तक, इन विभागों के लिए 22 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि मारे गए नक्सली मोडेम बालकृष्ण के गार्ड कैलाश ने सरेंडर किया था। इसी से पुलिस को मोडेम के बारे में सीक्रेट जानकारी मिली। कैलाश के बताए ठिकानों में पुलिस ने नजर रखना शुरू किया। लोकेशन कन्फर्म होते ही जवानों की टीम गुरुवार सुबह मैनपुर के कुल्हाड़ी घाट पहुंची। इस दौरान कुल्हाड़ी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटाल में जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी सदस्य मनोज उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण अपने 9 साथियों के साथ मारा गया। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में हिंसा थमी…अब सरकार बनेगी नई सरकार, PM रेस में सुशीला कार्की के अलावा ये नाम भी
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी STF, कोबरा बटालियन, CRPF और राज्य पुलिस के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए थे। आईईडी लगे होने का भी खतरा था, इसलिए रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। फिलहाल, मुठभेड़ रुक गई है। जवान शवों को लेकर लौटेंगे, तो डिटेल में जानकारी दे पाएंगे।