MUMBAI NEWS. ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की बनाने के बाद कई साधु-संतों ने इसका विरोध किया जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया। कभी शोबिज का हिस्सा रही अभिनेत्री ने अब संन्यास ले लिया है। पिछले कई सालों से उन्होंने इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। 24 साल बाद जब वो इंडिया लौटीं तो महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं। हालांकि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बाद में उन्हें इस पद से बर्खास्त कर दिया।
ममता एक सफल बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी है। 1992 में आई फिल्म तिरंगा से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी जैसी हिट मूवीज में उन्होंने काम किया हैं। साल 2000 में उन्होंने अभिनय करना छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: कल जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली बैठक
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद से ही ममता पर आरोप लगे कि इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये दिए थे। इस आरोप के बाद ममता ने कहा था कि यह गलत आरोप है। उनके पास 10 करोड़ तो दूर 1 करोड़ रुपये भी नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: मिथुन राशि करियर-कारोबार में मिलेगी मनचाही सफलता, वृश्चिक लक्ष्मी जी की कृपा से होगी बरकत
रजत शर्मा के शो ‘आपकी अदालत’ में पहुंची ममता ने कहा कि मेरे पास 10 करोड़ क्या, 1 करोड़ भी नहीं हैं। मेरे बैंक अकाउंट को सरकार ने सीज कर दिया हैं। मेरे पास पैसे नहीं हैं मै कैसे जी रही यह मै ही जानती हूँ। मेरे आंसू यूँ ही नहीं निकलते। अभिनेत्री ने बताया कि पिछले 23 साल से बंद पड़े उनके तीन अपार्टमेंटों में दीमक लग चुका है। सभी जर्जर हालत में है। उन्होंने गुरु दक्षिणा के लिए किसी से 2 लाख उधार लिए है
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराकर पलटी, परखच्चे उड़े…6 लोगों की मौत
ममता ने बताया कि 23 साल बाद वो इंडिया लौटी है। हठ योग का पालन कर रही है। 3-3 महीने के लिए अन्न त्याग देती थी। उन्होंने कहा कि 5 दिन ताल वो बिना पानी के रही और 15 वें दिन उनको मां भगवती के दर्शन हुए।