RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। इसके साथ अब प्रत्याशियों की संपत्ति की जानकारी मिल रही है। चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार महापौर की कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे की संपत्ति भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे से ज्यादा है। दीप्ति की कुल संपत्ति 4.30 करोड़ है, वहीं मीनल की 3.77 करोड़ है। कुल संपत्ति में पति-पत्नी दोनों की संपत्ति जुड़ी हुई है। गोल्ड के मामले में मीनल दीप्ति से आगे है। उनके पास 40 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी है।
रायपुर में मेयर इलेक्शन में भाजपा और कांग्रेस की दोनों प्रत्याशियों ने शहर के वार्डों में धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया। अभी दोनों का वार्ड-वार्ड दौरा चल रहा है। दोनों संबंधित वार्डों में अपनी-अपनी पार्टी कार्यालय जा रही हैं और वहां प्रचार कर रही हैं। रविवार को दोनों ही प्रत्याशी का एक साथ भनपुरी क्षेत्र में दौरा रहा। इस दौरान एक तरफ भाजपा नेता मीनल को लेकर दौरा करते मिले।
ये भी पढ़ें: कल जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने ली बैठक
दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता दीप्ति के साथ प्रचार में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशियों की चुनाव आयोग में जमा की गई संपत्ति का ब्यौरा सामने आया। आयोग में जमा शपथ पत्र के अनुसार गोल्ड आभूषणों के मामले में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे के पास 50 तोला (लगभग 500 ग्राम) सोना है। इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख है। कांग्रेस कैंडीडेट दीप्ति दुबे के पास 120 ग्राम सोना है। इसका अनुमानित मूल्य 3.27 लाख है।
ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: मिथुन राशि करियर-कारोबार में मिलेगी मनचाही सफलता, वृश्चिक लक्ष्मी जी की कृपा से होगी बरकत
मीनल के पास 7.54 लाख कैश है। दीप्ति दुबे के पास 4.14 लाख है। मीनल चौबे वर्तमान में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष। तीन बार की पार्षद हैं। कई अलग-अलग पदों में रही हैं। दीप्ति दुबे पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। दीप्ति पूर्व मेयर और निवृत्तमान सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ जा रहे लोगों की कार ट्रक से टकराकर पलटी, परखच्चे उड़े…6 लोगों की मौत
बता दें कि रायपुर-बिलासपुर, अंबिकापुर समेत सात से ज्यादा निगमों में मेयर आैर पार्षद के दावेदार रहे नेताआें ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। यह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बताया गया है कि नाराजगी कांग्रेस में सबसे ज्यादा दिख रही है। जबकि, बीजेपी में कुछ जगहों पर ही विरोध हो रहा है।