BHILAI NEWS. प्रदेश में रूंगटा आर-1 कॉलेज ग्रुप की अलग ही पहचान है। चाहे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो या फिर अन्य किसी विषय में पढ़ाई के क्षेत्र में। लोगों की पहली पसंद भी रूंगटा आर-1 है। यहीं वजह है कि किसी भी विषय की पढ़ाई हो रूंगटा ग्रुप की कॉलेज में सीट जल्दी भर जाते हैं। पहले ही रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज नेक से ए ग्रेड प्राप्त है। वहीं अब रूंगटा आर-1 फॉर्मेसी कॉलेज को भी ए ग्रेड मिला है। इसके साथ ही प्रदेश का पहला ए ग्रेड फॉर्मेसी कॉलेज बन गया है।
बता दें, रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च (रूंगटा आर-1) छत्तीसगढ़ का पहला फार्मेसी कॉलेज बन गया है, जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने नैक के ए ग्रेड से नवाजा है। मंगलवार को नैक ने ए ग्रेड सर्टिफिकेशन की घोषणा की। रूंगटा फार्मेसी में टीचिंग लनिैंग, रिसर्च इनोवेशन, बेस्ट प्रैक्टिसेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टूडेंट्स सपोर्ट जैसे मापदंडों पर खरा उतरने पर नैक परिषद ने कॉलेज को 3.16 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड दिया है। प्रदेश के किसी अन्य शासकीय या निजी फार्मेसी कॉलेज के पास फिलहाल नैक का ए ग्रेड नहीं है।
ये भी पढ़ेंःप्रशासन की अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, किराना दुकान से 100 बोरा धान जप्त
रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने बताया कि, हाल ही में नैक ने जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को भी ए ग्रेड की सौगात दी है। वहीं इससे पहले इंजीनियरिंग कॉलेज आरसीईटी को भी नैक का ए ग्रेड मिल चुका है। इस तरह अब ग्रुप के सभी कॉलेजों के पास नैक का ए ग्रेड हो गया है। यह ग्रेड जितना कॉलेज की प्रतिष्ठा को दशार्ता है, उतना ही विद्यार्थियों को मिलने वाली शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाओं का भी प्रतीक है।
ये भी पढ़ेंःअवैध पैथोलेब्स के खिलाफ NSUI हल्ला बोल, CMHO से की कार्रवाई की मांग
इसलिए मिला ए ग्रेड
कॉलेज को नैक का ए ग्रेड दिलाने में वल्र्ड क्लास प्रयोगशालाओं के साथ्रशानदार एकेडमिक्स का योगदान है। रूंगटा फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य और ग्रुप डायरेक्टर आरएंडडी डॉ. एजाजुद्दीन दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की फेहरिश्त में शामिल हैं। नैक का ग्रेड देने से पहले पीयर कमेटी द्वारा किए गए निरीक्षण में सभी पहलूओं को परखा गया, जिसमें नैक ने रूंगटा फार्मेसी को मिले साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गनाइजेशन (सीरो) संस्थान के दर्जे की भी सराहना की। कॉलेज के फार्मेसी स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए उपलब्ध हाईटेक मशीनें भी टीम ने देखी। इसके अलावा रिसर्चर्स विद्यार्थियों को दी जा रही फंडिंग की भी टीम ने तारीफ की।