RAIPUR. देशभर में अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई जा रही है और पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए और मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी एग्जिट पोलों के अनुमान को गलत बताते हुए दावा किया है, कि केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस भाजपा के मुकाबले ज्यादा सीट जीतेगी।
चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके पहले एक्जिट पोल को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं एग्जिट पोल पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एग्जिट पोल ने ही विपक्ष को एग्जिट कर दिया है। BJP को एग्जिट पोल से ज्यादा आंकड़ा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में BJP इतिहास बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें BJP जीतेगी।
एग्जिट पोल पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा है कि वर्ष 2047 में आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे। वर्ष 2047 तक कांग्रेस देश में कहीं नहीं रहेगी। वर्ष 2047 तक कांग्रेस विलीन हो चुकी होगी। वर्ष 2047 में हमारा भारत विश्व का नेतृत्व करेगा।
वहीं एग्जिट पोल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेसियों की मिठाई ऑर्डर देने की आदत है। मिठाई वाले कहते हैं आर्डर देते हैं लेकिन नहीं ले जाते। 4 जून को कांग्रेस कई तरह के सवाल उठाएगी। कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई देगी, EVM पर सवाल उठाएगी। उन्होने कहा मैंने व्हाट्सएप में देखा, राहुल गांधी की टिकट कटी है। राहुल गांधी देश से एग्जिट हो रहे हैं।
एग्जिट पोल पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि सभी एग्जिट पोल एक्साइडेड है। लेकिन मोदी जा रहे हैं, कांग्रेस आ रही है। डहरिया ने कि एग्जिट पोल के विपरीत रिजल्ट आएगा। डहरिया ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस प्रत्याशियों की वर्चुअल बैठक ली है। बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने कहा कि बैठक में काउंटिंग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खरगे ने कहा एग्जिट पोल से कार्यकर्ता हतोत्साहित न हो INDI गंठबंधन ने अच्छा चुनाव लड़ा है, जीत जरूर होगी।
एग्जिट पोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस बात को हम बोलते थे जिस पर एग्जिट पोल ने भी मुहर लगा दी है। सभी एग्जिट पोल एनडीए की सीट 400 के आस पास दिखा रहे हैं। इसके लिए जनता का आभार। इंडी गठबंधन के एक्जिट पोल पर सवाल खड़ा करने पर किरण सिंह देव ने कहा कि उनका काम सवाल पैदा करना है। देश की जनता ने कांग्रेस के नेताओं के बयानों का माकूल जवाब दिया है। इंडी गठबंधन की न तो कोई नीति थी ना ही नेता। इनका एक ही लक्ष्य था मोदी जी को नहीं आने देना है।
इन्होंने बहुत भ्रम का वातावरण फैलाने का प्रयास किया, देश की जनता ने तगड़ा जवाब दिया है। इन्होंने प्रधानमंत्री पर बिलो द बेल्ट जाकर बयान दिया है। देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया है । अभी से बृजमोहन अग्रवाल की जीत का पोस्टर लगाए जाने पर कहा कि बहुत अंतर से बृजमोहन अग्रवाल जीत रहे हैं। इसमें कोई संशय नहीं है ।