Vande Bharat Express: देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर फूड क्वालिटी को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। वाराणसी से देवघर जा रही रांची निवासी आयुषी सिंह और उनके दो साल के बेटे ने ट्रेन में परोसे गए खाने को खाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्या की शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Vande Bharat Express: आयुषी सिंह का आरोप है कि 27 मार्च को ट्रेन संख्या 22500 के कोच E1 में परिवार के साथ यात्रा के दौरान दिए गए खाना को खाने के कुछ देर बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई और उनके होंठ बुरी तरह सूज गए। वहीं उनके दो वर्षीय बेटे को दस्त की शिकायत शुरू हो गई। महिला ने ट्रेन में दिए गए पीने के पानी के स्वाद पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय पर उचित इलाज नहीं मिलता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। आयुषी सिंह ने इस घटना की तस्वीरें (सूजे हुए होंठ) और मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

IRCTC का आया जवाब
Vande Bharat Express: सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने के बाद IRCTC ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। IRCTC ने कहा कि 27 मार्च को ट्रेन संख्या 22500 (वाराणसी-देवघर वंदे भारत) के कोच E1 में परोसे गए लंच के सैंपल की जांच की गई, जिसमें खाना सुरक्षित और संतोषजनक पाया गया।
@RailwaySeva @drmljn Kindly look into the matter urgently. I was travelling in Vande Bharat 22500 E1 coach on 27.3.26 and after consuming lunch, I developed a severe allergy which could have been life threatening. My Son (2 yrs) too developed diarrhoea. (Photo attached for ref) pic.twitter.com/KBdyppDq4m
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 30, 2026
IRCTC ने मांगी जानकारी
IRCTC का दावा है कि उस दिन खाने की क्वालिटी, हाइजीन या सेफ्टी को लेकर कोई अन्य शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। साथ ही IRCTC ने आयुषी सिंह से संपर्क करके पूरी जानकारी मांगी है और मामले की विस्तृत जांच का भरोसा दिया है।

Vande Bharat Express:
यह घटना वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में खान-पान की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों को फिर ताजा कर रही है। कई यात्री पहले भी खाने की क्वालिटी, स्वाद और पैकेजिंग को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। IRCTC ने इस मामले में महिला यात्री से विस्तृत जानकारी मांग ली है और जांच शुरू कर दी है।



































